उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने फटी जीन्स को लेकर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो


उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली फटी जींस (Ripped Jeans) पर कमेंट किया है. सीएम ने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं. उनके घुटने दिखते हैं. ये कैसे संस्कार हैं. ये संस्कार कहाँ से आ रहे हैं. इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं. महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं. सीएम तीरथ सिंह रावत का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल सीएम रावत देहरादून में एक बच्चों के कार्यक्रम में थे. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के इस कार्यक्रम में सीएम रावत चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे.

 रावत ने यहाँ संबोधित भी किया और इसी दौरान ये बातें कहीं.

इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजकल युवाओं में नशे की प्रवत्ति बढ़ रही है. बच्चों को इससे बचाने के लिए उन्हें सही संस्कार देने होंगे. पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से बचाना होगा. सीएम ने कहा कि पश्चिमी देश के लोग भारत की संस्कृति की महानता को समझ चुके हैं. वो भारतीय संस्कृति का पालन कर रहे हैं. जबकि हमारेश के युवा पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं. ऐसी जींस पहनी जा रही है, जिससे नग्न घुटने दिख रहे हैं. ऐसे संस्कार कहाँ से आ रहे हैं. क्या ये घर से आ रहे हैं.इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मैं एक बार जयपुर से दिल्ली आ रहा था. जहाज में एक महिला बैठी हुई थी. करवाचौथ का दिन था. मैंने देखा तो फटे घुटने वाली जींस पहनी हुई थी. उनके साथ बच्चे भी थे. मैंने उससे पूछा कि बहनजी कहाँ जा रही हैं? बताया कि 'दिल्ली जा रही हूं. पति JNU में प्रोफ़ेसर हैं. मैं एक NGO चलाती हूं.' सीएम ने कहा कि NGO चलाती हैं. फटे घुटने वाली जींस पहनी है. समाज में लोगों के बीच जाती हैं. क्या संस्कार हैं ये?

सीएम ने कहा कि बच्चों को संस्कार मिलें इसकी जिम्मेदारी माँ-बाप की है. बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए नज़र रखनी होगी. इसके लिए समाज को आगे आना होगा.

हिंदी मीडियम में बच्चों को पढ़ाने की अपील: वहीँ, सीएम रावत ने कहा कि बच्चों को हिंदी मीडियम में पढ़ाना चाहिए. कई बड़े अफसर हैं जिन्होंने हिंदी में पढ़ाई की है, लेकिन इसके बाद भी यहाँ इंग्लिश की रेस हो जाती है. अंग्रेजी मीडियम वाले बच्चे न पढ़ें कुछ घंटे तो सब भूल जाते हैं. हिंदी मीडियम में संस्कार भी मिलते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण