प्यार के खिलाफ था पिता, इसलिए लवर संग रच डाला मौत का षडयंत्र



 उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में शन‍िवार रात र‍िश्‍ते तार-तार हो उठे। जब प्रेम प्रसंग में बाधा बने प‍िता को उसकी ही बेटी ने मौत के घाट उतार दिया। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपित बेटी ने अपना गुनाह कबूला। पुलिस ने मृतक की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिना मेरी मर्जी तय कर दी थी शादी: घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के चक्का का पुरवा मजरे सरैठा गांव की है। यहां के निवासी दरबारी लाल रावत शनिवार की रात खाना खाकर घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे थे। पत्नी सुनीता व पुत्री रंजू अलग लेटी हुई थीं।

पुत्री के कहने पर सुनीता घर में जाकर सो गईं। रविवार सुबह सुनीता जब पति को जगाने पहुंची तो देखा कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। सीओ डीके यादव व प्रभारी निरीक्षक आरके राना ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में रंजू ने अपने प्रेमी रवि लोधी के साथ मिल कर पिता की हत्या करने का गुनाह स्वीकार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक दरबारी लाल के गले पर रस्सी के निशान भी मिले हैं। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसे नहीं पता था जिस बेटी को पाल पोस कर उसने बड़ा किया, वही अपने पिता के लिए काल बन जाएगी। पुलिस के अनुसार, रंजू का कहना है कि बिना उसकी रजामंदी के उसके पिता ने शादी तय कर दी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी रवि के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण