खाना मांगने के पीछे बेटे और बहू ने वृद्ध पिता को बेरहमी से पीटा

 


नालायक पुत्र और बहू की एक घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार की रात खाना खाने के लिए मांगने पर पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वृद्ध पिता रामभजन राम की जमकर पिटाई कर दी और पिता के हाथ का अंगूठा मरोड़कर तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसके बाद तलवार लेकर पिता को जान मारने पर हावी हो गए, लेकिन गनीमत रही कि कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव कर झगड़े को छुड़ाया गया और जख्मी पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्‍पताल में डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हड्डी रोग विशेसज्ञ डॉक्टर के पास रेफर कर दिया गया। जख्मी पिता रामभजन राम ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं।

दोनों पुत्र अलग-अलग खाना बनाता है। वह हमेशा से अपने बड़े पुत्र महेश राम के तरफ खाना खाते आ रहे हैं। लेकिन जब उन्होंने अपने छोटे बेटे रामेश राम को कुछ दिनों तक खाना खिलाने की बात कहा तो वो आग बबूला हो गए और अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दिया। उन्होंने बताया कि उसे 3 बीघा जमीन भी है अभी जमीन का बँटवारा दोनों पुत्र के बीच नहीं किया गया है। आनाज पैदा होने के बाद वह आनाज ले लेता है और जब भी खाना खिलाने की बात कही जाती है तो वह हमेशा गाली-गालौज व मारपीट करता है।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वह अपने पिता के साथ अक्‍सर मारपीट करता था। स्‍थानीय लोगों के बाद हर बाद विवाद शांत हो जाता था। शुक्रवार की रात भी उसने मारपीट शुरू कर दी। उस वक्‍त आसपास के लोग तुरंत वहां नहीं पहुंच सके। इसकी का फायदा उठा कर उसने हाथ तोड़ दिया, इसके बाद संपत्ति से बेदखल करने के लिए घर से खदेड़ दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण