सांसद नवनीत कौर राणा कर चुकी है बड़े पर्दे पर काम, जाने उनके बारे में...
महाराष्ट्र में इन दिनों मनसुख हिरेन हत्याकांड, सचिव वझे और परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप के चलते राजनीति गरमाई हुई है। इधर अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने इस मुद्दे को संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 वर्ष के लिए निलंबित किया गया है। उसे सरकार ने बहाल क्यों कर दिया। नवनीत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दी है।
कभी अभिनेत्री थी नवनीत कौर राणा
नवनीत कौर का जन्म 3 जनवरी 1986 को मुंबई में हुआ। उनके पिता आर्मी में अधिकारी थे। नवनीत ने 10वीं पास करने के बाद मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।
चर्चा में निजी जीवन
नवनीत कौर का निजी जीवन काफी चर्चा में रह है। उन्होंने साल 2011 में अमरावती के बडनेरा विधानसभा से विधायक रवि राणा से विवाह किया था। नवनीत और रवि की पहली मुलाकात बाबा रामदेव के आश्रम में हुई था। जहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उन्होंने एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी की ।
एनसीपी के टिकट पर लड़ा था चुनाव
नवनीत कौर राणा को 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी ने अमरावती से टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई। इस दौरान विपक्षी दलों ने उसके जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ अदालत ने मुंबई पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। साल 2019 में नवनीत अमरावती से निर्दलीय चुनाव जीत गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें