अफसर बनते ही करा दिया पत्नी का गर्भपात और देने लगा दुसरी शादी की धमकी
बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले से एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला (Amazing case) सामने आया है। यहां एक भाई के अफसर बनते ही उसकी बहन के तेवर बदल गए हैं और वो अब अपने भाई के लिए नई पत्नी (New wife) लाना चाहती है। ये आरोप भाभी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में लगाए हैं। आरोप ऐसे भी लग रहे हैं कि अफसर बनते ही पति के भी तेवर बदल गए हैं। वो अब ससुराल वालों से स्कॉर्पियो देने की मांग कर रहा है। साथ ही उसने पत्नी के साथ मारपीट करके उसको अपने घर से निकाल दिया है। पति ने स्कॉर्पियो नहीं मिलने की स्थिति में दूसरी शादी तक कर लेने की धमकी दे डाली है। अब पत्नी अपने पति की प्रताड़नाओं से दुखी हो गई है और उसने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस (Dowry harassment case) करा दिया है।
पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराए अपने मुकदमे में अपने पति और ननद को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला थाना अध्यक्ष वंदना कुमारी ने महिला की शिकायत पर मामले के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार जमुई के सिकंदरा थाना के धधौर गांव निवासी भगीरथ सिंह के बेटे विकास कुमार के साथ वर्षा रानी की शादी साल 2010 में हूई थी।
पीड़ित के अनुसार शादी के वक्त युवक विकास कुमार बेरोजगार था। लेकिन अब वह सरकारी अफसर बन गया है। विकास कुमार की करीब एक साल पहले ब्लॉक सहकारिता पदाधिकारी के रूप में बांका जिला में नौकरी लग गई है। पीड़िता का कहना है कि नौकरी लग जाने के बाद से ही उसके पति विकास कुमार के रवैये में बलदाव आ गया है। पति अब अपनी पत्नी से अपने मायके से स्कॉर्पियो कार लेकर आने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही इसके लिए वो अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित भी कर रहा है। महिला ने अपनी ननद और पति के खिलाफ बहुत ही संगीन आरोप भी लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी ननद और पति ने एक मौके पर डॉक्टर के साथ मिलीभगत करके उसका गर्भपात भी करा दिया है। अब महिला ने न्याय के लिए पुलिस के पास गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें