ग्वालियर में कोरोना के 129 नए संक्रमित मिले



 शहर में कोरोना लगातार शतक मार रहा है। काेराेना के लक्षण वाले 1515 लाेगाें ने अपनी जांच कराई, जिसमें गुरूवार काे 129 काेराेना संक्रमित पाए गए। काेराेना से बचाव के लिए एक अप्रैल से टीकाकरण अभियान काे आैर अधिक बढ़ाया गया है। अब 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लाेगाें काे वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्राें पर पहुंच रहे लाेग यहां भी काेविड नियमाें का पालन नहीं कर रहे हैं। गुरूवार काे 15503 लाेगाें ने 148 सेंटराें पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।

अभी तक ग्वालियर में कोरोना से 17763 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 435 के करीब लोग अपने प्राणों को गंवा चुके हैं, जिनका अंतिम संस्कार नगर निगम के लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया है।

इसके बाद भी लाेग काेविड नियमाें का पालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

होली मनाने आए हो गया कोरोनाः रेलवे में कर्मचारी की पोस्टिंग महाराष्ट्र में है। यह होली पर ग्वालियर आए थे, लेकिन यहां आने पर इनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद इन्होंने अपनी व पत्नी की जांच कराई, जिसमें दोनों को कोरोना पाया गया।

10 दिन में कराई दो बार जांच हर बार निकला कोरोनाः बालाबाई का बाजार निवासी 52 साल के अधेड़ की तबीयत खराब थी। उन्हें बुखार आ रहा था। उन्होंने 10 दिन पहले अपनी जांच कराई जिसमें कोरोना निकला। तबीयत में सुधार होने पर फिर से बुधवार को जांच कराई ताे उन्हें फिर से कोरोना की पुष्टि हुई है।

परिवार हुआ संक्रमित दो हॉस्पिटल में भर्तीः फालका बाजार निवासी एक परिवार के बुर्जग पुरूष व उनकी धर्मपत्नी समेत उनका पुत्र भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसमें घर में बुर्जुग दंपती काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खांसी जुकाम बुखार, जांच कराने पर निकले संक्रमितः आकाशवाणी निवासी एक 68 साल के पुरूष व उनकी धर्मपत्नी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। दोनों को खांसी जुकाम बुखार आ रहा था। इसके बाद दोनों ने जांच कराई जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण