वहशी पिता की दरिंदगी, नाबालिग बेटी से किया रेप, नाक चबाई, फिर पड़ोसी युवक ने की 28 दिन तक हैवानियत

 


जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले में एक पिता का वहशीपन और उसकी दरिंदगी सामने आई है. यहां पिता ने मर्यादाओं की सभी हदें तोड़ते हुये अपनी नाबालिग बेटी से न केवल कई बार रेप (Father raped minor daughter) किया बल्कि उसकी नाक तक चबा डाली. पिता की दरिदंगी की शिकार हुई नाबालिग को बचाने के लिये दादा ने जब उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया तो वहां पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया.


आरोपी युवक नाबालिग को नशे की गोलियां देकर 28 दिन तक बार-बार उससे रेप करता रहा. मामले का खुलासा होने के बाद अब पीड़िता को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसकी नाक की सर्जरी की गई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.

पीड़िता की नाक चबा डाली 
मामला जोधपुर के लूणी थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. यहां पिता अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का गत दो साल से देह शोषण कर रहा था. इस दौरान वह कई बार उससे मारपीट भी करता था. बेटे ही हैवानियत से दुखी होकर दादा ने पोती को बचाने के लिये उसे पड़ोस के गांव में अलग से कमरा दिला दिया. लेकिन यहां भी दरिंदों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. दादा ने जब पीड़िता को किराये पर कमरा दिलवाया तो पड़ोसी युवक की नजर उस पर पड़ गई. उसके अपना जाल बिछाकर नाबालिग को नशीली दवायें देकर उसका देह शोषण शुरू कर दिया. आरोपी पड़ोसी युवक ने 28 दिनों तक नशे की गोलियां देकर नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया. उसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे कर युवक के चुंगल से निकलकर घर पहुंची तो पिता ने बुरी तरह से मारपीट कर उसकी नाक तक चबा ली.

आरोपी पिता पीड़िता के मां के चरित्र पर शक करता था
 
पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिता उसकी मां के चरित्र पर शक करता था. इसके लिये वह उससे मारपीट भी करता था. जब वह तीन साल की थी तो मां उसे छोड़कर चली गई. उसके बाद पिता उस पर अत्याचार करने लगा. जब वह 13 साल की हुई तो पिता ने उसके साथ गंदा काम किया. बाद में जब मर्जी होता वह गंदा काम करता. उससे बचाने के लिये दादा ने पड़ोस के गांव में उसे अलग कमरा दिलवाया. वहां पड़ोसी युवक ने नशीली दवायें देकर कई बार रेप किया. घर आने के बाद वह दादा से तो कुछ नहीं कह सकी लेकिन दादी को आपबीती बतायी. इस पर बाद में पिता और युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया.

केस वापस लेने का बनाया जा रहा है दबाव 
अस्पताल में किशोरी से मिलने के लिए हाल ही में कुछ लोग पहुंचे. उन्होंने पहले दादा को धमकाया फिर पीड़िता को मुह बंद रखने की धमकी दी. आरोपियों की ओर से दादा पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. केस वापस नही लेने की सूरत में अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है. लूणी पुलिस ने हैवानियत करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. रेप करने वाले युवक की तलाश की जा रही है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण