पोरसा: रोको टोको अभियान की टीमें गठित, शाम 4:00 से 7:00 बजे तक चलेगा रोको टोको अभियान
पोरसा संवादाता उदय प्रताप सिंह तोमर
पोरसा, एसडीएम अम्बाह राजीव समाधिया द्वारा पत्र क्रमांक 468 दिनांक 8 तारीख की के माध्यम से रोको टोको अभियान की टीमें गठित की गई है गठित टीम में तहसीलदार पोरसा, थाना प्रभारी पोरसा , सीएमओ पोरसा ,के अधीनस्थ कार्य करेंगे, साधू सिंह चौराहे के लिए कमलेश शाक्य उपयंत्री प्रभारी रहेंगे इनके साथ संबंधित बीट प्रभारी व नागेश जादौन पटवारी, सतीश कुमार शर्मा वी ए सी, रामसेवक सिंह तोमर सीएससी एवं पुलिस विभाग के एएसआई मूलचंद, प्रमोद लोधी, गजेंद्र लोधी दूसरी टीम खंडा रोड के लिए बनाई गई है प्रभारी बीआरसी ब्रजकिशोर सिंह तोमर रहेंगे इनके बीट प्रभारी तथा प्रवीण खान पटवारी, मनोज सिंह तोमर भी ए सी राजेश तिवारी सी ए सी, तथा पुलिस विभाग की टीम में हरनारायण दौहरे, शिव सिंह, बृजेश सिंह, साथ में रहेंगे इसी तरह जोटई रोड चौराहे के लिए गठित टीम में अनुपम तोमर एसडीओ सिंचाई विभाग इनके साथ बीट प्रभारी, यतींद्र सिंह सिकरवार पटवारी, राजेश सिंह तोमर भी ए सी , वीरेंद्र सिंह सिकरवार सी ए सी,तथा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक वीर सिंह कुशवाह, रतन सिंह ,रविंद्र बरैया के टीम में रखा गया है जो रोको टोको अभियान को सफल बनाएंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें