चिन्नौनी पुलिस के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की 44 पेटी मय ट्रैक्टर सहित की जब्त
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिन्नोनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है पुलिस थाना चिन्नौनी के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की 44 पेटी मय टेक्टर टॉली के अवैध परिवहन करते हुये जप्त किया मय कुल कीमत 7,20,000/- रूपये।
कैलारस । चिन्नोनी थाना पुलिस ने आज अबैध शराब परिवहन करने वाले एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है जिसमे राजस्थान की काउंटी क्लब विस्की की 44 पेटियों मिली साथ ही आरोपी मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भाग खड़े हुए ...
जानकारी के अनुसार चिन्नोनी थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया को मुख़बिर से सूचना मिली कि कोल्हूडाडा चंबल घाट कुछ लोग राजस्थान की काउंटी क्लब विस्की की 44 पेटियों लेकर कोल्हूडाडा की ओर आ रहे है जिसपर चिन्नोनी थाना प्रभारी ने तुरत कार्यवाही करते हुए मय फोर्स के मौके लिए रवाना हुए तो देखा कि कुछ लोग नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर से आते दिखे जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड कर भाग खड़े हुए जब ट्रैक्टर ट्रॉली को जाकर देखा तो उसमें अबैध शराब निकली मौके से ट्रैक्टर को चिन्नोनी थाना लाये जहां राजस्थान की काउंटी क्लब विस्की की 44 पेटियों मिली , आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ ही आरोपी मौके से फरार है पकड़े गए माल की कुल कीमत 7 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है ...
उत्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.जयदीप सिह भदौरिया ,कार्यवाहक सउनि नरेश सिह जादौन , कार्यवाहक सउनि बव्वू सिह सिकरवार , कार्यवाहक प्र. आर. रमेश शर्मा, आर. अजीत ,आर. शिवम ,आर. मनीष, आर.नरेश, आर. बृजेन्द्र सिह ,आर.अर्जुन ,आर. चालक बिजेन्द्र सिह, आर. मोहन सिह का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें