ग्वालियर में हलवाई से लिफ्ट देकर की लूट
मुरार थाना क्षेत्र के शहीद गेट के पास की घटना
ग्वालियर, पिता की गमी के बाद हिसाब-किताब करने निकले हलवाई को लिफ्ट देने का झांसा देकर चार बदमाशों ने 39 हजार रुपए लूट लिए। घटना मुरार थाना क्षेत्र के शहीद गेट के स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदेही भी दबोचे, लेकिन पकड़े गए युवक लूट करने वाले नहीं निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जेबकटी का मामला दर्ज किया है।
मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा निवासी मदन लाल पाल पुत्र राजेन्द्र पाल हलवाई है और दो दिन पहले उनके पिता की तेरहवीं थी।
अभी वह कुछ आगे चले ही थे कि तभी उन्होंने अपनी एक्टिवा हनुमान मंदिर की तरफ मोड़ दी, जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने अपने दो दोस्तों से मिलने को कहा और इस पर वे संतुष्ट हो गए। मंदिर के पास पहुंचते ही दो अन्य युवक मिले और एक्टिवा को रोकते ही युवकों ने उन पर हमला किया और उनकी जेब में रखे 39 हजार रुपए छीन लिए। किसी तरह वह वहां से भागा और शोर मचाकर लोगों से मदद ली और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद जेबकटी का मामला दर्ज कर लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें