मुरैना कलेक्टर कार्तिकेयन एवं एसपी सुनील कुमार पांडे ने अंबाह का दौरा किया

 अम्बाह संवाददाता  महेंद्र सिंह

आज मुरैना कलेक्टर कार्तिकेयन एवं एसपी सुनील कुमार पांडे ने अंबाह का दौरा किया इस दौरान उनके द्वारा जनपद अंबाह मीटिंग हॉल में सभी अधिकारियों की मीटिंग ली गयी ।


मीटिंग के दौरान कलेक्टर के द्वारा बीएमओ अंबाह एवं खड़ियाहर के कोरोना के एक्टिव मरीजों के संबंध में जानकारी ली तथा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से किस प्रकार संपर्क किया जा रहा है उसके संबंध में संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर कार्तिकेयन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया जो भी व्यक्ति  कोरोना के लक्षण से प्रभावित हैं भले ही उसको टेस्ट नही हुआ है , उसे कोरोना के लिए दी जाने वाली दवाइयां प्रारंभ की जाए एसडीम राजीव समाधिया से कोरोना मरीजो के लिए मेडिकल दूध,राशन,एवं सब्जियों की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में कोरोना मरीज या उसके परिजन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए

।एसपी पांडे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी ग्राम एवं शहरों में लोग स्वतः जनता कर्फ्यू लगाएं ।ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों को प्रवेश ना मिले यह सब ग्रामवासी मिलकर तय करें तभी कोरोनावायरस को नियंत्रित किया जा सकता है इसके उपरांत सभी अधिकारी अंबाह में बनाए गए कोविड केअर सेंटर भ्रमण किया एवं संबंधित अधिकारियों को खाने एवं रहने की समस्त मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर के वार्ड क्रमांक 8 समाधिया कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 10 गुरुद्वारा मोहल्ला में भी कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा कोरोना मरीजो के घर जाकर उनका हालचाल जाना और एसडीएम एवं एसडीओपी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया

इसके उपरांत अधिकारी द्वारा ग्राम सिकरोड़ी में लोगों की व्यवस्था देखने गए जहां ग्राम वासियों ने बाहर से आने वाले लोगों को प्रतिबंधित किया है जनपद मीटिंग हॉल में एसडीएम राजीव समाधिया एसडीओपी अशोक जादौन तहसीलदार अंबाह राजकुमार नागोरिया तहसीलदार पोरसा नरेश शर्मा टी आई अशोक सिंह जादौन टीआई पोरसा अतुल सिंह एवं बीएमओ अंबाह खड़ियाहार तथा सीईओ के साथ बीआरसी भी मीटिंग में उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण