ग्वालियर: आरोपित पकड़ने पहुंचे पुलिस कर्मी को पीटा



 युवक की मारपीट तथा धमकाने के आरोपियों को पकड़ने गए पुलिस जवान की तीन बदमाशों ने मारपीट कर पटक दिया। जिससे उसका सिर फट गया और होंठ कट गया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के मछली मण्डी में बीती रात की है। घटना का पता चलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल जवान को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है।

हजीरा थाने में पदस्थ जवान राहुल चौहान व प्रधान आरक्षक महेश को सूचना मिली थी कि मछली मण्डी में तीन युवकों ने एक युवक की शराब के लिए पैसे ना देने पर मारपीट की है और कट्टा लहरा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस से उलझ गए और जवान राहुल चौहान की मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। धक्का लगते ही राहुल जमीन पर गिरा जिससे उसके चेहरे व अन्य हिस्सों में चोट आई। मामले का पता चलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों राहुल, पीयूष व दीपक के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है।



यह था विवाद : ग्वालियर थाना क्षेत्र के मछली मण्डी निवासी टीटू सोनकर पुत्र प्यारेलाल सोनकर से बीती रात राहुल, पियूष व ग्वा दीपक ने शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह हमलावरों से बचकर टीटू हजीरा चौराहा स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने टीटू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 327, 323 तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण