जानिए किसे मिले हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच, रोहित शर्मा-धोनी में कड़ी टक्कर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन और आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा. इस मुकाबले से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज हो जाएगा जिसमें सभी टीमों के दिग्गज खिलाड़ी अपने गजब के खेल से फैंस का मनोरंजन करेंगे. न्यूज 18 हिंदी आपको क्रिकेट के महाकुंभ से पहले उसकी कुछ दिलचस्प आंकड़े बता रहा है. इस रिपोर्ट में जानिये कौन है वो खिलाड़ी जिसने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं.(IPL/Twitter)
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हैं.
दूसरे नंबर पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल. क्रिस गेल अपने दम पर खेल का रुख पलटने का दम रखते हैं और वो 22 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं.
भारत के रोहित शर्मा 18 मैन ऑफ द मैच जीतने के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय हैं.(एएफपी)
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी हैं. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने 17-17 बार इस अवॉर्ड को हासिल किया है. (Robin Uthappa/Instagram)
शेन वॉटसन, यूसुफ पठान ने 16-16 और सुरेश रैना ने 14 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 13 बार मैन ऑफ द मैच हासिल किया है.(Virat Kohli/Instagram)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें