पोरसा: लॉकडाउन से पीड़ित गरीब बच्ची की शादी समाज सेवीयो ने पूरी रीति-रिवाज के साथ करवाई व सभी प्रकार का सामान दिया
डॉक्टर यूपी सिंह पोरसा संवाददाता
लोग डाउन से पीड़ित गरीब बच्ची की शादी समाज सेवीयो ने पूरी रीति-रिवाज के साथ करवाई व सभी प्रकार का सामान दिया
पोरसा,लॉकडाउन के चलते मार्च 2020 से पीड़ित गरीब परिवार की बालिका जिसकी शादी होनी थी शादी के लिए बेहद परेशान था रोजी-रोटी की समस्या उसके सामने थी ऐसे में कैसे होती शादी सरकार द्वारा चलाई गई कन्यादान योजना का कोई पता ठिकाना नहीं था तब समाजसेवियों ने उठाया कदम आज पूरे रीति रिवाज के साथ समाजसेवियों ने सभी प्रकार का सामान उपहार स्वरूप दिया गया व विधि विधान से शादी संपन्न हुई
सौभाग्य कांछिनी पूजा पुत्री राम रूप कजरोलिया निवासी अटेर रोड पोरसा जो मजदूरी का काम किया करता था जो मार्च 2020 से बेहद परेशान था लड़की की उम्र शादी के काबिल हो चुकी थी शादी करने के लिए बेहद परेशान था तब व्यापार संघ के अध्यक्ष महावीर जैन से उन्होंने गुहार की तब महावीर जैन समाजसेवियों से मिले जिसमें विष्णु प्रताप सिंह तोमर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा, महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा, मुकेश जाटव ,मुकेश प्रजापति ,श्रीमती मिथिलेश तोमर, जनक सिंह आरोलिया, राधा कृष्ण गुप्ता ,आदि के द्वारा शादी का सारा सामान दिया गया एवं पूरी खातिरदारी के साथ शादी आज संपन्न कराई गई शादी में पंडित राम सेवक शर्मा निवासी ग्राम दुर्गापुरा द्वारा वेद मंत्रों से हवन करा कर विवाह की रस्में अदा कराई गई जो चिरंजीव दिलीप कुमार पुत्र महेश सिंह मदुरिया निवासी हरीक्षा सांगौली के साथ विधि विधान से फेरे कराए गए शादी में समाजसेवियों ने बारातियों को भोजन कराया गया जो पुरे सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाकर शादी कराई गई उपहार में सभी सामान जैसे अलमारी, कूलर, पलंग ,मिक्सी ,घड़ी, जोड़ियां,सोने की लोंग, दरवाजे का सामान सभी प्रकार का जो दिया जाता है वह शादी में वह सभी सामान समाजसेवियों ने एकत्रित करके बच्ची को उपहार स्वरूप दिया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें