ग्वालियर में खतरनाक हुआ कोरोना, सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित
मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. सरकार से लेकर कई जिलों का प्रशासन चिंतित है. अस्पतालों में मरीजों को वह सुविधाएं आसानी से नहीं मिल पा रही हैं, जिनकी जरुरत है. ग्वालियर में कोरोना से बुरे हालात हो चुके हैं. जिले में संक्रमण इतना भयावह रूप ले चुका है कि सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है. ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. ग्वालियर में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों के पिछले 5 दिनों के सरकारी आंकड़े देखें तो सैंपल देने वाला लगभग हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया गया है.
पिछले 5 दिनों का आंकड़ा देखिए
- 21 अप्रैल- 3700 सैंपल लिए गए, 1190 संक्रमित मिले.
- 20 अप्रैल- 3796 सैंपल लिए गए, 1219 संक्रमित मिले.
- 19 अप्रैल- 3210 सैंपल लिए गए, 1061 संक्रमित मिले.
- 18 अप्रैल- 2649 सैंपल लिए गए, 1157 संक्रमित मिले.
- 17 अप्रैल- 3337 सैंपल लिए गए, 1024 संक्रमित मिले.
अब तक के कुल आंकड़े
- 21 अप्रैल तक भेजे गए कुल सैंपल- 400978
- 21 अप्रैल तक कुल संक्रमित मिले- 29484
- 21 अप्रैल तक मौतें- 302
- 21 अप्रैल तक रिकवरी- 21027
हालांकि बताया जाता है कि मृतकों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है.
आदेश के अनुसार, कुछ विशेष सेवाओं को कोरोना कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी. शादियों में भीड़ रोकने के लिए शासन से पहले अनुमति लेनी होगी फिर 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए तो एफआईआर होगी. पुलिस अब दिन के समय भी सख्त रहेगी. इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल शहर के 9 प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगा.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें