ग्वालियर के सिटी सेंटर पर टूटी बावड़ी को संवारा अब होगा बारिश के पानी का संग्रह

 


शहर के बीच सिटी सेंटर स्थित शारदा विहार में बनी एक सदी से अधिक पुरानी रियासतकालीन पांच मंजिला बावड़ी की दीवारें गिर गई थीं। इस बावडी को स्मार्ट सिटी ने संवार दिया है, जिससे इसमें बारिश का पानी सहेजा जा सकेगा। इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग भी की गई है। जिसमें पार्क में आने वाला पानी सीधा बावड़ी में जाएगा। इसके साथ ही अब यहां पर आसपास के घरों की छतों का पानी भी इसी बावड़ी में सहेजने की व्यवस्था की गई है।

शारदा विहार में स्टेटकाल के समय बावड़ी बनाई गई थी। यह बावड़ी काफी पुरानी है। जिस स्थान पर यह बावड़ी बनाई गई है, उस क्षेत्र को रियासतकाल के दौरान नौलक्खा परेड़ के नाम से जाना जाता था।

यहां पर सिंधिया रियासतकाल के 9 लाख सैनिक परेड़ करते थे। इनकी प्यास बुझाने के लिए यहां पर कई कुएं और बावड़ी थीं, जो कि काफी गहरी हैं। दो साल पहले यह बावड़ी की दीवार गिर गई थी, इसके कारण यह बावड़ी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी थी। इस बावड़ी को ठीक कराने में लाखों स्र्पये खर्च होने थे। जिसके बाद स्मार्ट सिटी ने इस बावड़ी को ठीक कराने का जिम्मा लिया और इसे ठीक करा दिया। इसके साथ ही यहां पर वाटर हार्वेस्टिंग भी कराई गई है, जिसके चलते अब बारिश की प्रत्येक बूंद को इस बावड़ी में फिल्टर कर पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद यह पानी अपने आप जमीन में समा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण