ग्वालियर मे कोरोना से बड़ा मौतों का आंकङा, देखे रिपोर्ट

 ग्वालियर, कोरोना महामारी का कहर ग्वालियर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार काे शहर के विभिन्न अस्पतालाें में 33 लाेगाें की माैत हाे गई। मरने वालाें में 21 ग्वालियर के हैं आैर 12 बाहर के हैं, जाे यहां इलाज ले रहे थे। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक गुरूवार काे 3878 लाेगाें की जांच में1196 लाेग संक्रमित पाए गए। 26 बाहरी लाेगाें काे जाेड़कर आंकड़ा 1222 हाे गया। संक्रमण दर 30.8 दर्ज की गई। गुरूवार काे 684 लाेगाें ने काेराेना काे हराया है। कुल सक्रिय मरीजाें की संख्या 8660 हाे गई है।

ग्वालियर के 21 और बाहर के 12 लोगों ने जान गंवाईः

 कोरोना महामारी के कारण गुस्र्वार को अंजली सारस्वत 65 निवासी छत्री मंडी, मीनू शुक्ला उम्र 56 गोले का मंदिर, अजय तिवारी उम्र 56 निवासी विजय नगर, प्रीति अग्निहोत्री उम्र 45 निवासी गांधी नगर, प्रदीप रेनवाल उम्र 65 अलकापुरी, बंसराम सिंह चौहान उम्र 60 साल निवासी मुरार, कैलाश शर्मा उम्र 48 साल निवाासी आनंद नगर,राजेंद्र सिंह बिष्ट उम्र 62 निवासी मुरार, दुर्गा प्रसाद उम्र 50 निवासी ग्वालियर,हीरालाल साहू उम्र 80 निवासी सिटी सेंटर, बैजनाथ उम्र 57 निवासी ग्वालियर, महाराज सिंह उम्र 56 निवासी ग्वालियर, बाबूलाल उम्र 57 निवासी ग्वालियर, मंगीलाल उम्र 50, सुमन शुक्ला , राधेश्याम शर्मा, मुन्नी बाई उम्र 55 साल , राजेंद्र सिंह धाकड़ उम्र 51 साल निवासी इंदिरा नगर की मौत हो गई।

इसके अलावा पप्पी तोमर उम्र 39 साल निवासी अंबाह, दाताराम जाटव उम्र 65 निवासी भिण्ड, बृजेंद्र सिंह रघुवंशी उम्र 58 निवासी शिवपुरी, श्यामकुमार सोनी उम्र 60 निवासी मुरैना, राहुल भारतीय उम्र 29 निवासी झांसी, दिनेश सक्सेना उम्र 68 निवासी मुरैना, कमला देवी उम्र 62 निवासी भिण्ड, आशीष शर्मा उम्र 31 निवासी भिण्ड, रामप्रीत सिंह राजावत उम्र 33 निवासी जालौन, सुनना नरवरिया उम्र 43 निवासी भिण्ड, चंद्रेश कुमार जैन उम्र 55 निवासी गुना, अजीज खान उम्र 30 निवासी मुरैना की मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण