सबलगढ़: मनरेगा के जॉब कार्ड की जगह लगाए फर्जी कार्ड किया करोड़ों का घपला

सबलगढ़ संवादाता ऋषिकेश जाटव

 सबलगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रहू का गाँव में रोजगार सहायक ने जॉब कार्ड की जगह  दूसरे खाते लगाकर किया करोङो का गबन,जनपद सीईओ नहीं कर रहे कार्यवाही


मुरैना-मध्य प्रदेश सरकार मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में मजदूरों को समुचित रोजगार मिल सके इसके लिए तमाम योजनाएं चला रही है मगर ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक उपयंत्री से मिलकर जॉब कार्डो में फर्जी खाते दर्ज कर उनके नाम पर लाखों रुपए का गबन कर लिया है ऐसा ही मामला सामने आया है ग्राम पंचायत रहू गाँव का जिस में पदस्थ रोजगार सहायक ने अपनी ही ग्राम पंचायत के जॉब कार्डों में अन्य व्यक्तियों के खाते लगा कर उनके नाम पर मनरेगा की मजदूरी निकाल ली जॉब कार्ड रजिस्टर में अरविंद के नाम से जॉब कार्ड रजिस्टर्ड है उसमें अरविंद की जगह रामजी के खाते में राशि आहरण की गई है,कई ऐसे भी जॉब कार्ड है जो म्रतक लोगों को मजदूरी करना बताया गया है और उसका जॉब कार्ड डिलीट भी कर दिया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है  इस प्रकार ग्राम पंचायत रहू गाँव में सैकड़ों ऐसे जॉब कार्ड हैं जिनमें अन्य व्यक्तियों के खाते दर्ज हैं इनका खुलासा पत्रकार ऋषिकेश जाटव के द्वारा किया गया है जिसकी शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज है मगर आज दिनांक तक जनपद पंचायत सीईओ सबलगढ़ के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है बल्कि ग्राम पंचायत रहू गाँव में मनरेगा योजना में लगातार भ्रष्टाचार जारी है अगर पंचायत की टीम गठित करके जांच की जाती है तो लगभग आधा सैकड़ा से अधिक जॉब कार्डों में फर्जी का  खाते लगा कर राशि निकासी करने का मामला सामने आ जाएगा सबसे बड़ा सवाल है कि जनपद सीईओ सबलगढ़ भ्रष्टाचार करने वाले रोजगार सहायक को क्यों संरक्षण दे रही हैं।।


ककनमत एक्सप्रेस ग्रुप अपना विस्तार कर रहा है हमें लोगों की आवश्यकता है जल्द जुड़े ककनमत एक्सप्रेस के साथ हमें जरूरत है तहसील व जिला स्तर पर संवाददाताओ की इसमें प्रिंट मीडिया के साथ साथ डिजिटल मीडिया मे भी काम करने का मौका मिलेगा संपर्क करे whatsapp पर 7697485965 कृपया कॉल न करे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण