कैलारस तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव
कैलारस तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
मुरैना :- देश भर में अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं आजादी के 73 वर्षों के बाद भी लोग अपने आप को आजाद भारत में आजाद महसूस नहीं करते हैं उनके साथ आए दिन भेदभाव छुआछूत एवं मानवीय घटनाएं घटित रहती है अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जाति सूचक शब्द बोल कर अपमानित करना मूछे, ना रखने देना उनके दूल्हों को घोड़ी से उतार देना सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाने देना एवं गांव से बहिष्कार कर देना महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार की घटना आये दिन होती रहती है ऐसा ही मामला आज मुरैना जिले की तहसील कैलारस में देखने को मिला है जहां पीड़ित परिवार का कहना है के दबंग लोग मेरी बच्ची की शादी नहीं होने दे रहे हैं तो मैं आज कैलारस तहसील में आया हूं और मैंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन । पीड़ित पूरन जाटव ने बताया कि ग्राम कैमरा घाघ के दबंग लोगो द्वारा पीड़ित की विटिया की शादी में यादव समाज के लोगो द्वारा परेशान किया जा रहा है । शादी में परेशानी ना आये इस विषय मे आज तहसील कैलारस में सैकड़ों दलित परिवारों ने माग रखी कि विटिया की शादी में रुकावट आती है तो शासन प्रशासन की जुम्मेदारी होगी तहसीलदार भरत कुमार ने पीड़ित परिवार वालो को आश्वासन दिया है कि कोई रुकावट नहीं आई

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें