ग्वालियर : पुलिस-प्रशासन सुबह से सड़काें पर, खुली दुकानें कराईं सील
शनिवार काे सुबह से ही लॉकडाउन का प्रभावी असर देखने काे मिला। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सुबह से सड़काें पर उतर गए। पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर लाेगाें से दुकान बंद करने का आग्रह किया। वहीं सुबह ग्यारह बजे के बाद शहर में जिन लाेगाें ने दुकान खाेलने का प्रयास किया, प्रशासन ने उनकी दुकानाें काे सील कर दिया। हालांकि प्रतिबंध से मुक्त रखी दुकानाें पर काेई कार्रवाई नहीं की गई। इससे शहरवासियाें काे काफी राहत मिली।
काेराेना संक्रमण के खतरे काे देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम छह बजे से साेमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन की घाेषणा की है।
केवल सब्जी के ठेले लगेः लॉकडाउन में बाजार बंद रहा, लेकिन केमिस्ट, सब्जी के ठेले जरूर खुले रहे हैं। इससे जनता काे काफी राहत मिली है। प्रतिबंध से मुक्त रखे गए व्यवसाय बदस्तूर जारी रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें