श्योपुर: लॉक डाउन कर्फ्यू में चल रहा ग्राहक ओर दुकानदार का लुकाछुपी का खेल

श्योपुर ब्यूरो चीफ रवीना शर्मा 

लॉक डाउन कर्फ्यू में चल रहा ग्राहक ओर दुकानदार का लुकाछुपी का खेल

 श्योपुर - कोरोना के चलते श्योपुर नगर में लगाए गए लॉक डाउन कर्फ्यू के बाद प्रशासन ने जहा बाजार बंद किये जाने के निर्देश दिए है वही बिना किसी काम से घर से निकलने पर भी रोक लगाई हुई है।


लेकिन देखने मे आ रहा है कि जीवन टॉकीज ओर चूड़ी बाजार में रेडीमेड कपड़ो की दुकानों पर रौनक बनी हुई है जहा रेडिमेड कपड़े की दुकानों पर लुका छिपी का खेल भी खेला जा रहा है इतना ही नही शटर बंद कर ग्राहकी करने से भी रेडीमेड कपड़े के व्यापारी परेहज नही कर रहे है।जहा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नही किया जा रहा है।भीड़ भाड़ के साथ ही दर्जन भर ग्राहको को दुकान में बिठाकर शटर बंद कर ग्राहकी की जा रही है।


वही मीडिया से बदतमीजी करने से भी बाज नही आरहे दुकानदार मीडियाकर्मी को सरेआम धमकी दे रहे है वही लॉक डाउन में दुकान खोले जाने की सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुच रहा प्रशासन, दुकानदार ओर प्रशासन की मिली भगत की चर्चाओं का बाजार बना हुआ है गर्म!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण