ग्वालियर में अंग्रेजी-देशी शराब की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

 


ग्वालियर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकटकाल की घड़ी में आग ने भयंकर तबाही मचा रखी है, अब आगजनी का ताजा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान में लगी भीषण आग :

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्वालियर जिले से सामने आई है, शहर के एक अंग्रेजी और देशी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान में भीषण आग लग गई, दुकान में अचानक से आग लगने से तेजी से धुआं उठ गया, शराब दुकान में आग लगने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

वही बताया जा रहा है कि आग लगने से शराब दुकान के अंदर रखे सिलेंडर की फटने की आवाज आई है।

घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड :

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके अलावा जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिलती गई वह आग देखने पहुंचे वही आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, भीषण आग के कारण धुंआ ही धुंआ फैला हुआ है, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल :

भीषण आग की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा हो गए हैं, इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि आगजनी की घटना से किसी भी कर्मचारी को नुकसान होने की खबर नहीं आई है। आपको बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच इससे पहले भी प्रदेश से आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, यदि इस तरह की घटनाएं हर दिन सामने आती रही तो प्रदेश के हालात कोरोना के अलावा इन हादसों से और भी ज्यादा खराब हो जाएँगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण