दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था बुजुर्ग सराफा कारोबारी।

कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव


कैलारस।दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे बुजुर्ग सराफा व्यापारी पर अज्ञात बदमाश ने पीछे से हमला कर रुपये व सोने के गहने वाला बैग लूटकर भाग गए। यह घटना सोमवार रात 9 बजे के करीब हुई है। घायल सराफा कारोबारी को इलाज के लिए कैलारस अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के निवासी 65 वर्षीय पाण्डूराग जाधव बीते तीन दशक से कैलारस में रहकर सराफा की दुकान चला रहे हैं। पाण्डूराग की दुकान कैलारस के सुभाष मार्ग पर है। सोमवार की रात 9 बजे के करीब वह दुकान बंद करके पैदल ही एमएस रोड स्थित अपने किराए के मकान की ओर आ रहे थे , पाण्डूराग पैदल ही रेलवे स्टेशन व हनुमान मंदिर से होकर एमएस रोड पर आ रहे थे। मंदिर को निकलते ही किसी ने पीछे से उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे पाण्डूराग का सिर फट गया और जमीन पर गिर गए। अंधेरे में बदमाश ने पाण्डूराग के हाथ से बैग छीना और भाग गया। बदमाश एक या इससे अधिक थे यह भी पाण्डूराग नहीं देख पाए। बकौल पाण्डूराग उनके बैग में 1 लाख 10 हजार रुपये की नगदी, 1 तौला सोने के गहनों के अलावा दुकान व तिजोरी की चाबी थी। सराफा व्यापारी का कैलारस अस्पताल में इलाज चल रहा था

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण