कैलारस: शेखपुर मे ट्यूबवेल पर सोते वक्त अज्ञात बदमाशों ने किसान की निर्मम हत्या की
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव
कैलारस । कैलारस पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम शेखपुर में आज एक किसान की निर्मम हत्या कर दी , किसान अपने खेतों में पानी देने गया था , उसी दौरान ट्यूबवेल पर सोते वक्त अज्ञात बदमाशों ने धारदार एवं लाठी-डंडों से हमला करके किसान की निर्मम हत्या कर दी है घटना की जानकारी मिलते ही कैलारस थाना पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर मामले की छानवीन में जुटा है ...
जानकारी के अनुसार शेखपुर निवासी राज किशोर उर्फ राजू त्यागी पिता अमर सिंह त्यागी उम्र 40 वर्ष अपने लूशन के खेतों पर पानी देने गया था उसी दौरान वह रात के समय अपने ट्यूबवेल पर बाहर पंखा लगा कर सो रहा था रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से हमला करके उसकी निर्मम हत्या कर दी, घटना की सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस बाल एवं कैलारस एसडीओपी शशिभूषण रघुवंशी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटे हैं वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आने के बाद ही हम मौके से शव को उठाएंगे .
..


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें