घरों में पूजा पाठ कर मनाया गया महावीर जयंती का पर्व

बानमोर संवाददाता कपिल जैन 

 घरों में पूजा पाठ कर मनाया गया महावीर जयंती का पर्व 



बानमोर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक भक्तिभाव एवं उत्साह से घरों में मनाया गया। इस मौके पर टीवी चैनलों पर मुनि पुंगव सुधा सागर एवं मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज के लाइव विशेष प्रसारण को देखकर जैन धर्मावलंबियों ने पहली बार घरों में रहकर पूजन अर्चना की।

गौरतलब है कि जैन समाज आराध्य भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को प्रतिवर्ष कई धार्मिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाता रहा है। लेकिन इस बार वैश्विक महामारी के कारण नगर में लॉकडाउन है। ऐसे में शहर में न ही भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली और न ही मंदिरों में कोई आयोजन हुए। इस दौरान जैन धर्मावंलबियों ने घरों में रहकर दीपक लगाकर, अष्ट द्रव्यों के साथ पूजन किया । धार्मिक टीवी चैनलों पर आ रहे मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के प्रवचन सुने गए, तो पूजन और विधान किया गया। इस अवसर पर जैन परिवारों द्वारा घरों के आगे आकर्षक रंगोली बनाई गई जैन मिलन की कविता जैन ने बताया कि इस वर्ष का महावीर जयंती कार्यक्रम जैन संतों के निर्देशानुसार घर में बैठकर मनाया गया इस अवसर पर घरों में जैन ध्वजा लगाई गई एवं समर्थ अनुसार दान पुण्य किया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण