CM केजरीवाल ने कहा- मुश्किल वक्त में खबर दे रहे हैं पत्रकारों का टीकाकरण जरूरी

 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पत्रकारों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के समान मानना चाहिए और उनकी सरकार पत्रकारों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने वाली है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, 'पत्रकार बहुत कठिन स्थिति में खबरें दे रहे हैं। उन्हें अग्रिम मोर्चे का कर्मी मानना चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण होना चाहिए। दिल्ली सरकार इस संबंध में केंद्र को पत्र लिख रही है।' राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक साल में कई पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और उनमें से कई की मौत हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण