मध्य प्रदेश में बढ़ी सख्ती, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बसों का संचालन 7 मई तक स्थगित

 


ग्वालियर: मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बसों का संचालन 7 मई तक स्थगित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खुद दी. उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के लिए 7 मई तक बसों का संचालन स्थगित कर दिया गया है.

परिवहन एवं राजस्व मंत्री ने कहा कि नियमों का पालन हो सके, इसलिए पृथक-पृथक आदेश भी जारी कर दिया गया है.

इससे पहले यह आदेश 30 अप्रैल तक के लिए लागू था. इस दौरान इन राज्यों की सीमा से सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों के ही आने-जाने की छूट रहेगी.

इधर, मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू और कड़ाई का भी असर दिखने लगा है. शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 4 बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में पिछले 24 घंटे में नए केस से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं.

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 12,400 नए कोरोना केस मिले हैं, जबकि13.584 लोग कोरोना से जंग जीतकर वापस घर लौट चुके हैं. शुक्रवार को कुल. 58,708 लोगों की हुई कोविड जांच की गई थी. पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की मौत भी हुई है. मध्य प्रदेश में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी आने के बाद पॉजिटिविटी रेट घटकर 21.1 आ गई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण