अजब गजब, संविदा स्वास्थ्य मे कर्मचारी संघ ने आज गणेश जी मंदिर पर जाकर भगवान श्री गणेश को सौंपा ज्ञापन
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
जय गणेश काटो कलेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज गणेश जी मंदिर पर जाकर भगवान श्री गणेश को सौंपा ज्ञापन भगवान हमारी मांगें पूरी करवाओ मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रधान करो
पोरसा, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया अस्पताल परिसर में धरना भी दिया उसके बाद पुलिस थाना परिसर में स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर जाकर ढोक लगाकर प्रार्थना की कहा कि हे भगवान हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करो और हम लोगों की 90 परसेंट वेतन लेने वाली मांग को मंजूर करवाओ कार्यक्रम में संविदा कर्मचारी उषा सिलावट, सुनीता भदौरिया, संदीप त्यागी, योगेन्द्र भिंन्डे, बृजमोहन सिंह तोमर, जय श्री सोलंकी, रजनी ओझा, ममता तोमर, अनीता दीक्षित, शशी राठौर, रश्मि जाटव सीमा सोनी सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे यह कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से लगातार 6 दिन से हड़ताल पर हैं पहले काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया,, उसके बाद उन्होंने अपने साथियों के परिजनों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की उसके बाद कटोरा में भीख मांगी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जी पी पराशर का कहना है कि हमारे यहां 17 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं जो हड़ताल पर चले गए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं फिर भी हम सभी तरह से व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं स्थाई कर्मचारियों से डबल काम लेकर काम चला रहे हैं


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें