सुहागरात में दूल्हे को आई खांसी तो तुरंत भाग खड़ी हुई दुल्हन, जानें पूरा मामला



 धनबाद: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल यहां एक दुल्हन अपनी सुहागरात वाली रात चुपके से ससुराल से भाग (Bride Escaped From Suhagrat) गई और दूल्हे को कानों-कान इसकी खबर नहीं हुई. अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

सुहागरात से भागी दुल्हन

कहते हैं सुहागरात हर किसी के लिए जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक होता है. लेकिन अगर किसी की दुल्हन सुहागरात वाली रात कहीं चली जाए तो कैसा हो? धनबाद के टुंडी में दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फरार हो गई. दूल्हा सुहागरात की सेज पर उसका इंतजार ही करता रहा.

जब दुल्हन को टॉयलेट गए ज्यादा देर हो गई तो दूल्हे को शक हुआ और उसने दुल्हन की तलाश शुरू की.

दुल्हन के फरार होने की वजह

जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बाद में दुल्हन के घर पर फोन किया गया तो पता चला कि वह मायके वापस चली गई है. गौरतलब है कि इस मामले में कोरोना को विलेन कहा जा रहा है क्योंकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के डर से दुल्हन सुहागरात वाली रात बिना किसी को बताए अपने घर वापस चली गई.

उस रात क्या हुआ था?

बता दें कि बीते 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव के रहने वाले शख्स की शादी बरवाअड्डा थाना इलाके के एक गांव की लड़की से हुई थी. अगले दिन 1 मई को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल आ गई. दिनभर सब ठीक-ठाक रहा. रात में करीब 11 बजे दूल्हा दुल्हन के पास बेडरूम में पहुंचा, इस दौरान दूल्हा खांस रहा था. इसकी वजह से दुल्हन डर गई. दुल्हन को लगा कि दूल्हा कोरोना से संक्रमित है. अगर वह वहां रुकी तो वह भी संक्रमित हो जाएगी.

इसके बाद दुल्हन ने टॉयलेट का बहाना किया और फोन करके मायके से अपने भाई को बुला लिया. बहन की आपबीती सुनने के बाद भाई तुरंत कार लेकर उसकी ससुराल पहुंचा और दुल्हन को वापस अपने घर ले आया.

गौरतलब है  कि दूल्हे के घर में कई लोगों को बुखार था. परिवार के लोग कोरोना जांच भी करवा चुके थे. इस दौरान ससुराल में किसी ने दुल्हन से मजाक में कहा कि अगर हम लोग कोरोना संक्रमित निकले तो पास के कोविड सेंटर में क्वारंटीन होना पड़ेगा. इस वजह से भी दुल्हन डर गई थी. जानकारी के मुताबिक, शुभ मुहूर्त देखकर फिर से दुल्हन की विदाई करवाई जाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण