मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटी नहीं, टेस्टिंग ट्रिक यूज़ करके घटाई गई है, गाइडलाइन का उल्लंघन


 भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईसीएमआर की गाडड लाइन के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण की दर कम नहीं हुई बल्कि टेस्टिंग ट्रिक यूज़ करके कम दिखाई जा रही है।

कोरोना कर्फ्यू से नहीं रैपिड टेस्ट बढ़ाने से कम हुई है पॉजिटिविटी रेट

मध्यप्रदेश में संक्रमण दर अचानक घटकर 15% पर आ गई। करीब 10% की इस बड़ी गिरावट ने सबको चौंका दिया। अब खुलासा हुआ है कि संक्रमण की दर घटाने के लिए सरकार ने RTPCR घटाकर रेपिड बढ़ा दिए हैं। गाइड लाइन के अनुसार यह 30:70 होना चाहिए परंतु 10 मई 2021 के आंकड़ों में रैपिड एंटीजन टेस्ट और RTPCR का अनुपात 50:50 हो गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईसीएमआर की गाडड लाइन के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट 30% से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें, तो एंटीजन टेस्ट 31% से बढ़कर 50% से तक हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 10 दिन में अधिकतम सैंपल टेस्ट का रिकाॅर्ड भी है। 5 मई को अब तक सबसे अधिक 68,102 टेस्ट रिपोर्ट में 12,421 सैंपल पॉजिटिव मिले थे। इसमें से 41% से अधिक टेस्ट रैपिड एंटीजन हैं, लेकिन 10 मई को यह 50% से ज्यादा हो गया, जबकि कुल सैंपल की संख्या 5 मई की तुलना में करीब 2 हजार कम थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण