मुरैना : प्रॉपर्टी विवाद में तहसीलदार को गोली लगी, ग्वालियर रैफर



 मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सहराने गांव में रविवार शाम दो पक्षों में गोलियां चलीं। इसमें एक व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद घायल को मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घायल की मां ने पुलिस को बताया कि उसके सहराने गांव में एक जमीन को लेकर मोहर सिंह नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। रविवार को मोहर सिंह अपने आठ साथियों को लेकर उसके घर पर आ गया तथा गालिंया देना शुरु कर दिया।

पुलिस के अनुसार जवाबी कार्यवाही में तहसीलदार नामक युवक ने भी गोली चलाई।

इसी बीच मोहर सिंह द्वारा चलाई गोली के छर्रे उसे लग गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। गोले की छर्रे उसकी छाती व चेहरे पर लगे हैं। घटना के बाद मोहर सिंह तुरंत वहां से भाग गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण